जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पीएम के जन्मदिन पर सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग किया रक्तदान

बेहतर सड़क के लिए पीएम का आभार

पीएम के जन्मदिन पर सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग किया रक्तदान

 

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित एक शिविर में रक्तदान किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 साल के हो गये। उनके जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत दिल्ली सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

रक्त की एक-एक बूंद देश को समर्पित
सीएम रेखा गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि हमारे रक्त की एक-एक बूंद देश को समर्पित है। हम प्रधानमंत्री के सेवा के संदेश का पालन करते हैं। ‘कथनी और करनी एक होनी चाहिए’-इस कहावत को मानते हुए मैंने शिविर में रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के लिए बहुत कुछ किया है… दिल्ली में पहली बार लोग इस मंच से ‘धन्यवाद मोदीजी’ कह रहे हैं।

बेहतर सड़क के लिए पीएम का आभार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी को यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे स्थलों तथा बेहतर सड़क संपर्क की सौगात देने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। सीएम गुप्ता के अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने भी शिविर में रक्तदान किया और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की।

कई कार्यक्रमों का आयोजन रही सरकार

उनके कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक रक्तदान शिविर और एक पदयात्रा का आयोजन कर रही है।इसके बाद त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के लिए कई सेवाएं संचालित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button