इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

लव जिहाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, संस्कार और जागरूकता पर दिया जोर

लव जिहाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, संस्कार और जागरूकता पर दिया जोर

​इंदौर, यशभारत। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य में ‘लव जिहाद’ की बढ़ती घटनाओं पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हर सामाजिक समस्या के समाधान के लिए केवल कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे को रोकने के लिए समाज में जागरूकता और संस्कारों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

​मंत्री विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश में लव जिहाद की चार नई घटनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “सभी चीजों के लिए कानून बने यह जरूरी नहीं है। हर चीज कानून से नहीं रोकी जाती है। हमें समाज में जन जागृति भी करनी चाहिए। हमें अपने बच्चों को संस्कार युक्त करना चाहिए।”

​उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को संस्कार घर से लेकर विद्यालय और कॉलेजों में मिलते हैं। उनका मानना है कि अगर बच्चे गलत राह पर जाते हैं, तो केवल कानून से उन्हें रोकना संभव नहीं है।
​सनातन पर दृढ़ता:
कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हजार साल पहले का भारत की संस्कृति, संस्कार, सामाजिक व्यवस्था थी। सनातन को कमजोर नहीं होने देंगे। भले ही कोई कितनी कोशिश करे।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सनातन को गलत दृष्टि से देखते हैं, उन्हें भेद कर सनातन का झंडा लहराया जाएगा।
​पार्षद फंडिंग मामले पर प्रतिक्रिया:
लव जिहाद फंडिंग मामले में एक पार्षद को हटाए जाने के फैसले पर मंत्री ने नगर निगम के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा, “नगर निगम ने अच्छा कार्य किया। कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दो तिहाई मत मिले। कांग्रेस के पार्षदों को भी इसका समर्थन करने की आवश्यकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button