जबलपुर मेडिकल अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने 4 मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल की 4 मंजिल से एक जूनियर डॉक्टर ने छलांग लगाकार आत्महत्या की कोशिश की। जूनियर डॉक्टर को तत्काल कैजुलटी में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर डीन से लेकर तमाम अधिकारी मौके पर पहंुच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार 4 नंबर हॉस्टल में उस समय भगदड़ की स्थिति बन गई जब प्रथम वर्ष के छात्र शिवांश गुप्ता ने 4 मंजिल से छलांग लगा दी। जूनियर डॉक्टर के गिरते ही आसपास के लोगों ने उसे कैजुलटी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। छात्र ने आत्महत्या की कोशिश क्यों कि इस बारे में मेडिकल प्रबंधन पता लगाने में जुटा हुआ है।
खून से सन गए टाइल्स
जूूनियर डॉक्टर जिस जगह पर गिरा था वहां की टाइल्स खून से लथपथ हो गई। जूनियर डॉक्टर के सिर-हाथ पैर में गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है। फिलहाल मेडिकल प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को भी इस बारे में जानकारी पहंुचाई है।






