होटल दत्त रेजीडेंसी में लाखों के गहने चोरी,
सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर संदिग्ध

होटल दत्त रेजीडेंसी में लाखों के गहने चोरी,
सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर संदिग्ध
जबलपुर, यश भारत। शहर के दत्त रेजीडेंसी में एक विवाह समारोह के दौरान छिंदवाड़ा से आई एक महिला के बैग से लाखों के सोने के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, घटना करीब तीन-चार दिन पहले की है, जब महिला शादी में शामिल होने आई थी। समारोह के दौरान उनके बैग में रखे सोने के जेवर गायब हो गए। जब उन्होंने ध्यान दिया तो बैग में गहने नहीं मिले, जिसके बाद उन्होंने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्राथमिक जांच में महिला के साथ आए ड्राइवर पर संदेह जताया गया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई है, जो जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।







