इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शहरी विकास के साथ पर्यावरण संतुलन पर जेडीए का फोकस, बिना कटाई किए पेड़ों का सुरक्षित प्रत्यारोपण

जबलपुर, यश भारत।

शहरी विकास के साथ पर्यावरण संतुलन पर जेडीए का फोकस, बिना कटाई किए पेड़ों का सुरक्षित प्रत्यारोपण

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जेडीए सीईओ दीपक वैद्य के निर्देश पर योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान वृक्षों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है।
जेडीए की योजना क्रमांक टीडीएस-02 के अंतर्गत एसआर-3 से पाटन बाईपास को जोड़ने वाली लगभग 2.30 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी एसआर-2 सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण क्षेत्र में आने वाले बड़े वृक्षों की कटाई करने के बजाय उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित तरीके से सड़क के किनारे प्रत्यारोपित कराया गया।

1770809071 WhatsApp Image 2026 02 11 at 4.34.36 PM

इस पहल से न केवल कई वर्षों पुराने पेड़ों को जीवनदान मिला, बल्कि हरित क्षेत्र को भी नुकसान से बचाया जा सका। जेडीए सीईओ दीपक वैद्य ने कहा कि शहरी विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी चुनौती है और विकास योजनाओं में सख्त पर्यावरणीय मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए टिकाऊ विकास तभी संभव है, जब विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही मार्ग में आने वाले वृक्षों की जानकारी मिली, तत्काल कटाई पर रोक लगाते हुए संरक्षित किए जा सकने वाले वृक्षों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button