जाबालिपुरम के नाम से जाना जाए अब जबलपुर – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’,

पहली एम.आई.सी. की बैठक के बाद महापौर कार्यालय के सामने महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ और नवनियुक्त सभी पॉंच एम.आई.सी. सदस्यों का ढोल नगाड़े, फूलमाला और आतिशबाजी से शहर के नागरिकों ने किया जबरदस्त स्वागत*
जबलपुर यश भारत।। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के एवं उनकी टीम के कुशल नेतृत्व में नगर सरकार ट्रिपल इंजन की शक्ति की तरह शहर को महानगर का स्वरूप प्रदान करने तेजी से अग्रसर है। आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में पहली एम.आई.सी. की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्कारधानी और संस्कारधानी के नागरिकों की सुविधाओं के लिए बड़े ही ऐतिहासिक फैसले लिये गए।
*जाबालिपुरम के नाम से जाना जाए अब जबलपुर-मेयर इन काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि नर्मदा के तट पर बसे जबलपुर जाबालिऋषि की तपो भूमि को अब जबलपुर की जगह जाबालिपुरम के नाम करण से करने की घोषणा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा की गयी। बैठक में उन्होंने कहा कि जबलपुर का कोई अर्थ नहीं है और यह भूमि मॉं नर्मदा के तट पर जाबालिऋषि की तपोभूमि है। इसलिए जबलपुर का नाम जाबालिपुरम के नाम से जाना जाए, इसके लिए उन्होंने तत्कालीन महापौर श्रीमती सुशीला सिंह जी के कार्यकाल में पार्षद रहते महापौर श्री अन्नू ने लिखित रूप से प्रस्ताव दिया था। जिस प्रस्ताव पर तत्कालीन एम.आई.सी. ने स्वीकृति प्रदान की थी, अब उसी को आधार मानकर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ पूज्य संतो की अगुवाई एवं जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भोपाल जाकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करेगें और अनुरोध करेगें कि जबलपुर शहर का नाम जाबालिऋषि मुनि के नाम से जाबालिपुरम घोषित कर दिया जाये।
*वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तैयार ऐतिहासिक बजट एम.आई.सी. से पारित-एम.आई.सी. की पहली बैठक में आज महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 पुनरिक्षित एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तैयार ऐतिहासिक बजट एम.आई.सी. से पारित किया गया। इस मौके पर महापौर ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष का बजट शहर के नागरिकों को लिए ऐतिहासिक बजट है क्योंकि बजट में शहर के विकास को पंख देने तथा महानगर का स्वरूप प्रदान करने की सोच को प्रदर्शित किया गया है। शीघ्र ही संस्कारधानी के नागरिकों को बजट में किये गए प्रावधानों एवं विकास कार्यो का लाभ शहर में दिखाई देगा।
बहुप्रतिक्षित नैरोगेज मामले का होगा निराकरण-सड़क निर्माण कर संस्कारधानी के नागरिकों को दी जायेगी बड़ी सौगात*आज एम.आई.सी. की बैठक में महापौर जगत बहादुर अन्नू ने यह भी घोषणा की कि मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह जी की पहल पर रेल्वे अधिकारियों से बहुप्रतिक्षित नैरोगेज मामले के संबंध में पत्राचार करेगें और मंत्री श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय रेल मंत्री से चर्चा कर शहर के नागरिकों को एक बड़ी सौगात देने के संबंध में निर्णय लेगें जिसमें डुमना के पास 106 एकड़ भूमि रेल्वे को देकर नैरोगेज की भूमि पर शानदार और सुव्यवस्थित सड़क का निर्माण करेगें। जिससे कि शहर के नागरिकों को सुगम यातायात की सौगात मिल सकेगी।एम.आई.सी. की बैठक में महापौर श्री अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे सभी विधायकों की अनुशंसा एवं मॉंग पर मुख्यमंत्री नगरीय विकास अद्योसंरचना एवं कायाकल्प योजना के अंतर्गत 70 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हुई है जिससे शहर में चहुओंर सड़कों का निर्माण कराया जायेगा, इसके लिए आज मेयर इन काउंसिल की बैठक में हरि झंडी दे दी गई है।
*बदल रहा है जबलपुर : शीघ्र महानगर का स्वरूप लेगा शहर, विकसित और सुव्यवस्थित शहर बनेगा जबलपुर- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में संस्कारधानी की नगर सरकार ट्रिपल इंजन की शक्ति की तरह शहर विकास के लिए तेजी से अग्रसर है। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से अब जबलपुर शहर तेजी से बदल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत शीघ्र ही जबलपुर को जाबालिपुरम नाम से नामकरण कर शहर को महानगर का स्वरूप प्रदान करेगें।
लीज नामांतरण के मामले में महापौर ने दिखाई उदारता-मेयर इन काउंसिल की बैठक में आज महापौर श्री अन्नू ने लीज नामांत्रण एवं फ्री होल्ड के मामलों में आज राजस्व वसूली के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि उनके द्वारा नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सैंकड़ो की संख्या में उदारता दिखाते हुए लीज नवीनीकरण एवं फ्री होल्ड की मंजूरी दी गई है आगे भी यह प्रक्रिया सतत् रूप से जारी रहेगी।
पेयजल आपूर्ति के लिए महापौर ने कराई व्यापक तैयारियॉं -एम.आई.सी. की बैठक में आज महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज यह भी घोषणा की कि ग्रीष्म ऋतु में शहर के नागरिकों को जल संकट का सामना नहीं करने देगें। उन्होंने बताया कि इसके लिए उनके द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियॉं की गई हैं, जिसके परिणाम स्वरूप शहर के नागरिकों को ग्रीष्म ऋतु में भी सामान्य रूप से भरपूर जलापूर्ति की जायेगी। उन्होंने इस संबंध में जल विभाग के अधिकारियों को भी अलग से निर्देश प्रदान किये हैं।
डेढ साल के अंदर घर-घर पहुॅंचेगा नर्मदा जल* मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर ने बताया कि अमृत फेस-2 के अंतर्गत डेढ साल के अंदर शहर के प्रत्येक घरों में नर्मदा जल पहुॅंचेगा। उन्होंन इसके लिए अमृत फेस-2 के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि इसकी तेजगति से तैयारी करें और अमृत योजना के अंतर्गत शहर के नागरिकों को पावन नर्मदा जल पहुॅचाने की दिशा में जमीनी स्तर पर काम को व्यापक स्वरूप प्रदान करें।
मेयर इन काउंसिल की महात्वपूर्ण बैठक के बाद महापौर कार्यालय के सामने संस्कारधानी के सैंकड़ो माताएॅं बहने एवं भाईयों के द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं नवनियुक्त एम.आई.सी. सदस्यों डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, एवं श्रीमती रजनी कैलाश साहू, का ढोल नगाड़े, फूल माला, और कार्यालय के बाहर सतरंगी आतिशबाजी से गरमजोशी से स्वागत किया गया। ऐतिहासिक स्वागत सत्कार से महापौर एवं उनकी टीम अभिभूत होकर एक दूसरे से गले मिले और 24 घंटे संस्कारधानी के सम्माननीय सभी नागरिकों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
एम.आई.सी. की बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा हुई जिसमें के.के. दुबे प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदोन्नति संबंधी प्रस्ताव पारित कर शासन की ओर अग्रेषित किया गया वहीं सहायक फायर अधीक्षक राजेन्द्र पटैल के प्रकरणों पर भी विचार कर हरि झंडी देने के निर्देश प्रदान किये गए। बैठक के प्रारंभ में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा सभी नवनियुक्त एम.आई.सी. सदस्यों को बधाईयॉं दी गई। महापौर ने विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सिटी चैलेन्ज में देश प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त करने में बधाई दी। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, एवं श्रीमती रजनी कैलाश साहू, प्रभारी निगमायुक्त शेर सिंह मीणा, अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, विद्यानंद बाजपेयी के साथ सभी विभागीय प्रमुख एवं सचिव के.सी. पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।








