जबलपुर रेल मंडल ने उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित
स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों को भी मिला सम्मान

जबलपुर रेल मंडल ने उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित
स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों को भी मिला सम्मान
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर रेल मंडल द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 57 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में 42 कर्मचारियों को सेफ्टी कैटेगरी में बेहतरीन कार्य के लिए और 35 कर्मचारियों को विभिन्न यूनिट्स में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह पुरस्कार उन कर्मियों की मेहनत और समर्पण का सम्मान है, जिन्होंने रेलवे के संचालन और सुरक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है, ताकि वे भविष्य में और अधिक मेहनत और लगन से कार्य करें।
स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों को भी मिला सम्मान
इस समारोह में जबलपुर रेलवे स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ स्टेशन का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि छोटे स्टेशनों की श्रेणी में मझौली और देवरा ग्राम स्टेशन को उत्कृष्ट रखरखाव और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, रेलवे कॉलोनी के बेहतर रखरखाव के लिए भी पुरस्कार दिए गए।