जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

इंस्टाग्राम पर “नीलाम” होती दिखीं जबलपुर पुलिस की 100 डायल गाड़ियां, विभाग में मचा हड़कंप

जबलपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जबलपुर पुलिस की पुरानी 100 डायल गाड़ियों की कथित बिक्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक निजी इंस्टाग्राम अकाउंट “गैंगस्टर सेल वैन” से इन सरकारी वाहनों को बेचने के वीडियो पोस्ट किए गए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।

वीडियो में पुलिस और डायल 100 लिखी गाड़ियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, कथित बिक्री के लिए एक मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियां पुलिस यार्ड में खड़ी प्रतीत हो रही हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि पुलिस यार्ड के भीतर तक वीडियो कैसे बनाए गए और किसकी अनुमति से इन्हें सोशल मीडिया पर डाला गया।
नियमों के अनुसार, किसी भी सरकारी वाहन की बिक्री केवल निर्धारित नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ही की जा सकती है। वर्तमान में पुलिस विभाग की ओर से न तो किसी प्रकार की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है और न ही किसी निजी व्यक्ति को वाहनों की बिक्री की अनुमति दी गई है।

मीडिया द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिए गए, हालांकि वह अकाउंट अब भी सक्रिय है। अकाउंट की प्रोफाइल फोटो में भी पुलिस स्टीकर लगी एक गाड़ी दिखाई दे रही है, जिसने संदेह को और गहरा कर दिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी गाड़ियों को बेचने का दावा किसने, किस मकसद से और किनके संरक्षण में किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button