जबलपुर : तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 लूटों का खुलासा,पुलिस ने लुटेरों का निकाला जुलूस

जबलपुर। संजीवनी नगर पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर 7 लूट की घटनाओं को खुलासा कर छीने हुये सोने के जेवर जप्त किये गये है। महिलाओं के गले से चेन लूटने की शिकायत पर संजीवनी नगर पुलिस द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये जिनके आधार पर हर्ष झारिया, संतोष चौधरी, रोहित रैकवार को पकड़ा गया।पूछताछ करने पर तीनों ने अपने साथी पियूष पटेल एवं रिंकू के साथ मिलकर संजीवनी नगर में 2, गढ़ा में १ एवं सिविल लाईन में सथा केन्दूखेडा एवं कटनी में भी 1-1 लूट की घटना करना स्वीकार करते हुये लूटे हुये जेवर आपस में बांट लेगा बताया। पकडे गये आरोपियों की निशादेही पर सोने के 3 मंगलसूत्र 3 सोने की चैन जप्त की गई। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी हर्ष अपराधी प्रवृत्ति का है जिसने विरुद्ध पूर्व से अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट चोरी, के 5 अपराध पंजीबद्ध है।
पुलिस ने लुटेरों का निकाला जुलूस
इस मामले में पुलिस ने पकडे गए लुटेरों का जुलूस निकाला। इस दौरान तीनो आरोपी कभी भी लूट न करने की कसम खाते नज़र आये। इन लुटेरों को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा।







