JABALPUR NEWS- नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव: सिहोरा-बरेला और शहपुरा भाजपा की जीत पक्की, बरेला में बगावत- भेड़ाघाट में असमंजस
भाजपा की संध्या दिलीप दुबे और कांग्रेस के राजेश चौबे के बीच मुकाबला

जबलपुर, यशभारत। सिहोरा, बरेला, भेड़ाघाट, शहपुरा एवं पाटन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन प्रक्रिया सुबह से जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कुछ नगर परिषदों में मुकाबला देखने को मिल सकता है। सिहोरा-बरेला और शहपुरा के नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। जबकि भेड़ाघाट-पाटन में जीत की संभावनाओं को तालाश जा रहा है। सिहोरा में कुल 18 पार्षद है जिसमें 10 भाजपा के , 6 कांग्रेस और दो निर्दलीय जीतकर आए हैं। सिहोरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दिलीप दुबे की पत्नी संध्या दुबे और कांग्रेस की ओर से राजेश चौबे मैदान में है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी संध्या दुबे की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
बरेला में भाजपा से दो उम्मीदवार
बरेला नगर परिषद चुनाव में भाजपा बगावत हो गई है। कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतारा है जबकि भाजपा की ओर से प्रतीक दुबे और दिनेश पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। बरेला नगर परिषद चुनाव रौचक होने वाला है, क्योंकि यहां पर दोनों प्रत्याशी भाजपा के है। यहां 15 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं।
पाटन में भी तस्वीर साफ
पाटन नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की ओर से अर्चना जमुना पटेल ने नामांकन दाखिल किया है जबकि भाजपा की तरफ से आचार्य जगन सिंह मैदान पर है। यहां पर कुल 15 पार्षद है जिसमें भाजपा के 11 और कांग्रेस 3 पार्षद है। पाटन नगर परिषद में भी भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। 1 निर्दलीय
भेड़ाघाट में कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल, अध्यक्ष के लिए किया नामांकन
भेड़ाघाट नगर परिषद में भी भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान देखने को मिल सकता है। भेड़ाघाट में कुल 15 पार्षद है जिसमें भाजपा के 6 और कांग्रेस के 7 पार्षद है। नगर परिषद अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस से चतुर पटेल और भाजपा ने महेश तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह है कि महेश तिवारी कांग्रेस से चुनाव जीतकर आए और उन्होंने ऐन मौके पर भाजपा में शामिल हो गए और बीजेपी ने महेश तिवारी को अध्यक्ष का नामांकन दाखिल कराया है।
शहपुरा में भी भाजपा की जीत
भाजपा नगर परिषद चुनाव में भाजपा लगभग जीत चुकी है। क्योंकि यहां पर भाजपा के कुल 11 पार्षद है जबकि कांग्रेस का एक। भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए शिवांगी विक्रांत सिंह और उपाध्यक्ष के शैलू सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा है।







