JABALPUR NEWS- शराब में डूब कर पहुंचे चुनाव अधिकारी -जमकर हुआ हंगामा देखें पूरा वीडियो

https://youtu.be/AdsckkpXo30
जबलपुर, यशभारत। शराब के नशे में झूम रहा यह व्यक्ति कोई सड़क छाप इंसान नहीं है बल्कि इसके कंधों पर जिम्मेदारी है लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव की याने बुधवार को होने वाले नगरीय निकायों मैं वोटिंग करवाने की । लेकिन जिन्हें खुद का होश नहीं है वह वोटिंग की कमान संभालने के लिए निर्वाचन केंद्र पर पहुंचे हुए हैं। शराब के नशे में यह व्यक्ति कितना डूबा हुआ है वह इनकी हरकतों से खुद ब खुद समझा जा सकता है ।
मामला है बरेला स्थित केएल सोनकर मेमोरियल स्कूल में स्थापित पोलिंग बूथ का जहां बुधवार को बरेला नगर परिषद के लिए मतदान होना है। लेकिन मतदान कराने वाले ही शराब पीकर मस्त है । यह इकलौते नहीं हैं इनके जैसे दो और महानुभाव हैं जो यहा जाम छलका ने आए हुए हैं । लेकिन कैमरों पर नजर पड़ते ही नौ दो ग्यारह हो गए। इनकी हरकतों पर मोहर सिर्फ कैमरे के सबूतों ने नहीं लगाई है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी इनकी जांच कराई गई तो इनके खून में शराब बहते मिली।
जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को शराब में धुत पोलिंग पार्टी के पहुंचने की जानकारी मिली तो हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस को दखल देना पड़ा और शराब के नशे में लहरा ते बलखा ते निर्वाचन अधिकारियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया ।
बुधवार को जबलपुर नगर निगम सहित बरेला वह अन्य नगर परिषदों में मतदान होना है जिसके लिए मतदान दल एक दिन पहले ही पहुंच गए हैं और बरेला में इस तरह का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
शराब पीकर घूम रहें थे मतदान केंद्र में, निलबिंत
जबलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इलैयाराजा टी ने बताया कि जानकारी मिली कि बरेला मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी शराब के नशे में धुत होकर घूम रहा है। इतना ही नहीं वह कार्य को भी प्रभावित कर रहे हैं, जिसकी सूचना तुरंत ही कलेक्टर ने बरेला थाना पुलिस को मेडिकल करवाने निर्देश दिए। पुलिस ने पीठासीन अधिकारी उपयंत्री किशन लाल कोरी जो कि नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 सिहोरा में पदस्थ है उनका मेडिकल करवाया और पाया कि वह शराब के नशे में है,लिहाजा कलेक्टर ने उन्हें निलबिंत कर दिया है।
दो अन्य अधिकारियों ने भी बरती लापरवाही,
जिला निर्वाचन अधिकारी के सख्त निर्देश थे कि चुनाव ड्यूटी में कोई भी कर्मचारी-अधिकारी लापरवाही ना बरतें उसके बावजूद भी 3 अधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की। जबलपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विजेंद्र सिंह और नर्मदा विकास संभाग में पदस्थ सुपरवाइजर शैल बिहारी कोसठा को भी निलबिंत किया है।बाईट.1-डॉ इलैयाराजा टी…जिला निर्वाचन अधिकारी







