जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर: घर बना शराब का गोदाम, 45 कार्टून में मिली 2000 से ज्यादा देशी शराब के पौआ

jbp

जबलपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही घर को शराब की दुकान बना दिया था। पुलिस ने आरोपी के घर से 45 कार्टूनों में रखी 2050 पाव से ज्यादा देशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 63 हजार रुपये है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले भर में अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में बेलखेड़ा थाना पुलिस को यह सफलता मिली।

बेलखेड़ा थाना प्रभारी श्रीमती गाजीवती पुसाम ने बताया कि 21 मई की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुसली में जगदेव लोधी नामक व्यक्ति अपने घर की परछी में देशी शराब बेचने के लिए रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां जगदेव सिंह लोधी अपने घर के पास दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम जगदेव सिंह लोधी (उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम कुसली) बताया। तलाशी लेने पर उसके घर की परछी से खाकी रंग के 41 कार्टूनों में 2050 पाव देशी शराब मिली। जब इस शराब के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह इसे शराब दुकान की कलारियों से खरीदकर बेचने के लिए इकट्ठा कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी जगदेव सिंह लोधी के कब्जे से 2050 पाव देशी शराब जब्त कर ली है और उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button