ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाईः 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री दबोचा गया

जबलपुर। लोकायुक्त को 27 वर्षीय संतोष परस्ते पिता सुखचैन परस्ते निवासी ग्राम पायली तहसील निवास जिला मंडला नें अपनी शिकायत में बताया की उसने एवं उसके मित्र देवा सिंह द्वारा ग्राम झुरकी पौड़ी में पुलिया निर्माण कार्य किया गया था। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृत राशि 9 लाख 76 हजार 626 रुपए है। मोहगांव में पदस्थ उप यंत्री संविदा जनपद पंचायत महेश प्रसाद मिश्र द्वारा
मूल्यांकन की राशि को बढ़ाने एवं बिल तैयार करने के एवज में स्वीकृत राशि का 5 प्रतिशत के हिसाब से  रिश्वत मांगी जा रही थी ।

कार्यालय के पास बुलाया रिश्वत लेने

लोकायुक्त को मिली शिकायत के बाद जब आज गुरुवार को संतोष परस्ते उपयंत्री को रिश्वत की पहली किश्त के 10 हजार रुपए देने जनपद पंचायत कार्यालय के पास घुघरी तिराहे पहुंचा। तभी लोकायुक्त की टीम द्वारा 49 वर्षीय महेश प्रसाद मिश्रा पिता केपी प्रसाद मिश्र को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक स्वप्निल दास , निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं 5 सदस्यीय दल लोकायुक्त जबलपुर शामिल रहा ।

Related Articles

Back to top button