WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

राजगढ़ से लौटते वक्त जबलपुर क्राइम बांच की इनोवा पलटी दो पुलिस कर्मी घायल

गोसलपुर में चोरी कांड के आरोपी को पकड़ने गई थी 

 

गोसलपुर में चोरी कांड के आरोपी को पकड़ने गई थी

जबलपुर, यशभारत। राजगढ़ के देवरी सड़क हादसे में जबलपुर क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी घायल हो गए। दोनों अधिकारी इनोवा कार से राजगढ़ से जबलपुर लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दो अधिकारी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच के धनंजय और राजेश सिंह इनोवा कार से राजगढ से लौट रहे थे तभी देवरी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में धनंजय और राजेश सिंह घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप मेट्रो अस्पताल पहंुचे और घायलों की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बीते दिनों गोसलपुर के शादी समारोह में 15 लाख लूट मामले में क्राइम ब्रांच एएसआई धनंजय सिंह, राजेश सिंह अपनी टीम के साथ राजगढ़ पहुंचे थे वहां से लौटत वक्त देवरी के पास हादसा हो गया। अस्पताल में भर्ती दो घायलों की स्थिति ठीक है।

 

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu