इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR Accident on Andhamuk Bypass: मैहर दर्शन करने जा रहे परिवार की कार हाइवा से टकराई, एक की मौत, 5 गंभीरः  

JABALPUR Accident on Andhamuk Bypass: ।नागपुर-रीवा हाईवे में आज तड़के सुबह तेज रफ्तार कार हाइवा से टकरा गई। इसमें में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, वहीं कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो कि शारदा माता के दर्शन करने के लिए मैहर जा रहे थे।नागपुर-रीवा हाईवे में आज तड़के सुबह तेज रफ्तार कार हाइवा से टकरा गई। इसमें में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, वहीं कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो कि शारदा माता के दर्शन करने के लिए मैहर जा रहे थे। जैसे ही कार क्रमांक – MP09-CW-8581 अंधमूक बायपास के पास पहुंची, तभी हाइवा से जा टकराई।

 

बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद का झोंका आ गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। कार सवार सिवनी जिले के धनौरा थाना ग्राम बघई के रहने वाले है।
जानकारी के मुताबिक मृतक मनोहर सिंह और उनके छोटे भाई भोपाल सिंह के परिवार के साथ मैहर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक मृतक मनोहर सिंह और उनके छोटे भाई भोपाल सिंह के परिवार के साथ मैहर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार कार आज तड़के सुबह जैसे ही गढ़ा थाना के अंधमूक बायपास के पहुंची तभी सामने चल रहे हाइवा से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार में आगे बैठे मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई भोपाल सिंह, मृतक की पत्नी शारदा सिंह, उमा सिंह, खुशी और दीक्षा को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाने में पदस्थ राजेन्द्र सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल उमा सिंह ने बताया कि परिवार के लोग माता के दर्शन करने जा मैहर जा रहे थे, अचानक कार सामने चल रहे वाहन से टकरा गई।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसआई ने बताया कि मनोहर सिंह की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel