खेल

IPL मिनी ऑक्शन:जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर विव्रांत को बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत मिली, हैदराबाद ने खरीदा-

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में चल रहे IPL मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए देकर खरीदा। पहले वे चेन्नई की टीम में थे।

IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैैं। उन्हें 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे।

बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी। 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ बटोर लिए। अनकैप्ड यानी जिन्होंने इंटरनेशनल नहीं खेला है, उनमें अब तक सबसे ज्यादा बोली जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर विव्रांत की लगी। उन्हें 20 लाख बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा कीमत पर हैदराबाद ने खरीदा। उन्हें 2.60 करोड़ मिले।

1. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर रिकॉर्ड बोली
उम्मीद के मुताबिक मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन को सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

2. सबसे महंगे सैम करन, क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा
सैम करन IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि करन IPL इतिहास में सबसे अधिक रकम पाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं।

3. ब्रूक पर राजस्थान ने सारे पैसे लगा दिए, खरीदा SRH ने

हैरी ब्रूक के लिए सनराइजर्स और राजस्थान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। राजस्थान के पास 13 करोड़ रुपए का ही पर्स बचा था और उसने पूरे 13 करोड़ ब्रूक के लिए लगा दिए, लेकिन सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ की बोली लगाकर राजस्थान को रेस से बाहर कर दिया और ब्रूक को अपने नाम कर लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button