भोपालमध्य प्रदेश

मासूमियत तार-तार: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार

Table of Contents

मासूमियत तार-तार: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार

अश्लील फिल्म देखने और नशे के बाद आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम; पार्क से अगवा कर डीपी शेड में ले गया था दरिंदा

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ इलाके के ही एक इलेक्ट्रिशियन ने दरिंदगी की। आरोपी बच्ची को पार्क से बहला-फुसलाकर पास ही स्थित बिजली के डीपी शेड में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

खेलते समय किया अगवा, टॉफी का दिया लालच
पुलिस के अनुसार, पहली कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के पास स्थित पार्क में खेल रही थी। तभी शराब के नशे में धुत आरोपी नरेंद्र राजपूत वहां पहुंचा। उसने बच्ची को अकेला देख उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की योजना बनाई। वह बच्ची को उठाकर पास के डीपी शेड के पीछे ले गया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को चुप रहने के लिए टॉफी का लालच दिया और वहां से छोड़ दिया।

मां की सजगता से पकड़ा गया आरोपी
जब बच्ची बदहवास हालत में शेड से बाहर निकली, तो उसकी मां की नजर उस पर पड़ी। पूछने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से इलाके में घेराबंदी की और आरोपी नरेंद्र को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे अशोका गार्डन थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

इनका कहना है…
मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी नरेंद्र राजपूत ने बताया कि वारदात से पहले उसने मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखी थीं और शराब पी रखी थी। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची को पार्क में अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी।
अशोका गार्डन थाना प्रभारी -अनुराग लाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button