WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

घायल तेंदुआ को नहीं मिला इलाज, मौत

जबलपुर,यश भारत। सागर के हीरापुर से लगे शाहगढ़ रेंज से खेतों में लगी फेंसिंग में फंसकर एक तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था। उसके इलाज के लिए जबलपुर वेटरनरी विश्वविद्यालय के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट से मदद मांगी गई थी, जिसके बाद एक्सपर्ट का एक ग्रुप बुधवार सुबह सागर के लिए सुबह रवाना हुआ। हालांकि इलाज के बाद भी गंभीर रूप से घायल तेंदुए की जान नहीं बच सकी। साहगढ रेंज में आने वाले खेतों में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत के किनारे फेसिंग लगाई गई थीं। पास में ही शिकारियों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए लोहे का फंदा भी बनाया दिया। इस फंदे में एक तेंदुए फंस गया। वायर में गर्दन फंसने के कारण वह निकल नहीं सका और उसकी गर्दन के चारों को गहरा घाव हो गया। सुबह जब किसान खेत में पहुंचे तो तेंदुएं की आवाज आने से उनकी नजर गई। पास जाकर जानवरों को पकडऩे बनाए हुए फंदे में तेंदुआ फंसा हुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जबलपुर वेटरनरी विश्वविदघ्यालय से डॉक्टरों की टीम पहुंची। जांच में यह बात सामने आई कि तार में गर्दन फंसने के कारण तेंदुए की श्वास नली बुरी तरह कट गई। जिसके चलते तेंदुए की मौत हो गई।

2 4 1

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu