भोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश में नहीं आ रहे उद्योगपति – सिंघार 

प्रदेश में नहीं आ रहे उद्योगपति – सिंघार
– नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप
भोपाल यशभारत।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मप्र में उद्योगों को लेकर चल रही कवायद पर कई आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। सिंघार का कहना है कि कर्नाटक, गुजरात व महाराष्ट्र तक से उद्योगों के लिए पैसा आ रहा है, लेकिन मप्र में उद्योगपति आना नहीं चाहते। छोटे उद्योगों के लिए द्वार खोलने की बात कही गई, लेकिन इसकी निगरानी नहीं की गई। सिंघार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सरकार को घेरा। इंवेस्टर मीट को लेकर उन्होंने अपनी बात रखी है। सिंघार का कहना है कि देश विदेश से उद्योगपति प्रदेश में नहीं आ रहे हैं। छोटे काम करने वालों के लिए द्वार खोलने की बात कही गई, कई उद्योग पंजीबद्ध भी है, लेकिन वास्तिविकता अलग है। प्रदेश के छोटे दुकानदारों के लिए कुछ नहीं सोचा। हर साल निवेश में मप्र पीछे होता जा रहा है। नीति आयोग ने एक्सपोर्ट के आधार पर दस नंबर दिए। सरकार का विजन उद्योगपतियों को लाना नही है बल्कि इवेंट कराना है। सिंघार ने कहा कि वैश्विक मंच पर वल्र्ड इकोनोमिक फोरम जहां पर उद्योगपति लाओस में जमा होते हैं वहां मप्र को नहीं बुलाया गया। क्या मप्र बीमारू राज्य है मप्र में उद्योगपतियों की रुचि नहीं हे इसलिए नहीं बुलाया गया। मप्र को बिजनेस के लिए अनुकुल की बात कही गइ थी।
हम अपनी पहचान नही बना पा रहा है
सरकार ने निवेश को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्या कारण है कि कंपनियां इंदौर भोपाल नहीं आ रही हैं। इस दौड़ में प्रदेश पीछे छूट गया है। प्रदेश के युवा नौकरी के लिए बाहर जा रहे हैं। युवाओं को नौकरी देनी होगी। स्टार्टअप के लिए कोई व्यवस्था नही की गई हैँ। यात्राएं उद्योगों को लेकर की गई इसे लेकर स्पष्ट होना चाहिए कि कितना पैसा आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button