भोपाल

इंदौर हादसा : सीएम बेहद नाराज, एसीपी सहित कई निलंबित

इंदौर हादसा : सीएम बेहद नाराज, एसीपी सहित कई निलंबित
– इंदौर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त रुख

भोपाल यशभारत। इंदौर में हुए भीषण सडक़ हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया, घायलों से मुलाकात की और मृतकों के परिजनों को ढाढ़ंस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक थी और इसकी पीड़ा से वे रात भर बेचैन रहे। उन्होंने साफ़ किया कि लापरवाही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 16 at 16.51.37

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को हटाने और निलंबित करने के निर्देश दिए।
यातायात व्यवस्था में चूक के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) अरविंद तिवारी को हटाया गया। साथ ही एसीपी सुरेश सिंह, प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह (बिजासन प्रभारी), प्रभारी सूबेदार चंद्रेश मरावी (सुपर कॉरिडोर प्रभारी) और निरीक्षक दीपक यादव (सुपर कॉरिडोर से एरोड्रम प्रभारी) को तत्काल निलंबित कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात सभी चार कांस्टेबलों को भी निलंबित किया गया।

मृतकों के परिजनों को दी जाएगी आर्थिक सहायता
घटना के बाद मुख्यमंत्री ने राहत व सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता, घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवारों की मदद और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने मौके पर कांस्टेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी की सराहना की, जिन्होंने हादसे के बाद समय रहते घायलों को मदद पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दोनों को पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकने के लिए ट्रैफिक सिस्टम को सख्ती से दुरुस्त किया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button