ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट ने भोपाल में की लैंडिंग, यात्री हुए परेशान

खराब मौसम बना कारण, दो बार प्रयास के बाद भोपाल उतारना पड़ा विमान को

जबलपुर, यशभारत। दिल्ली से जबलपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट को आज डुमना विमानताल जबलपुर में न पहुंचकर भोपाल के एयरपोर्ट में लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि इसकी वजह खराब मौसम था। फ्लाइट को दो बार जबलपुर में उतारने की कोशिश की गई परंतु खराब मौसम के कारण दोनों ही बार विमान लैंड नहीं कर पाया। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर से जबलपुर से दिल्ली जाने वाले लोगों को भी अपनी यात्रा टालनी पड़ी। प्लेन को दोपहर 3. बजकर 45 मिनिट में जबलपुर डुमना एयरपोर्ट में लैंड करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button