इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

मिस यूनिवर्स के खिताब से चूकीं भारत की मनिका विश्वकर्मा,

डांसर और पेंटर हैं मॉडल

Table of Contents

मिस यूनिवर्स के खिताब से चूकीं भारत की मनिका विश्वकर्मा,

डांसर और पेंटर हैं मॉडल

मैक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत से मनिका विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया था। हालांकि वह टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।

Manika Vishwakarma represents india in Miss Universe 2025 she was 12 runner up

 

थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन हुआ। इसमें मैक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने जीत दर्ज की। पेजेंट में दुनियाभर की सुंदरियों के साथ भारत की मनिका विश्वकर्मा ने भी हिस्सा लिया। उनका ताल्लुक राजस्थान से है। इस बार मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह पेजेंट के टॉप 12 पार्टिसिपेंट्स में जगह नहीं बना सकीं।

टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं मनिका

मनिका विश्वकर्मा की मिस यूनिवर्स के लिए दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही थी। उन्होंने पेजेंट में टॉप 30 में जगह बना ली थी। हालांकि टॉप 12 में वह जगह नहीं बना सकीं। इस तरह से वह इस मशहूर खिताब से वंचित रह गईं।

बौद्ध धर्म को रिप्रेजेंट करने वाला कॉस्ट्यूम पहना

मनिका ने पेजेंट के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में बौद्ध धर्म को रिप्रेजेंट करने वाले कॉस्ट्यूम को पहना था। उन्होंने अपने माथे पर भारी मुकुट रखा था और पीठ पर धर्म चक्र का सिंबल बनाया था। उनके इस कॉस्ट्यूम की काफी तारीफ हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button