इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश के इतिहास में बिजली की सर्वाधिक मांग का नया रिकार्ड तीन दिन के भीतर दूसरी बार बना

प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग 15860 मेगावाट का नया रिकार्ड दर्ज

 

जबलपुर, । मध्यप्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक बिजली की मांग का नया रिकार्ड तीन दिन के भीतर गत दिवस 30 नवम्बर को पुनः बना। इस दिन बिजली की सर्वाधिक मांग 15860 मेगावाट के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच गई। इससे पूर्व मध्यप्रदेश में 27 नवम्बर को सर्वाधिक बिजली की मांग 15748 मेगावाट दर्ज हुई थी। प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग की आपूर्ति शतप्रतिशत रूप में की गई।

प्रदेश में कैसी रही बिजली की मांग- प्रदेश में जब बिजली की मांग 15860 मेगावाट पर दर्ज हुई उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनीइ (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 4220 मेगावाट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 4904 मेगावाट और मध्यप्रदेश पश्चि‍म क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में बिजली की अध‍िकतम मांग 6398 मेगावाट दर्ज हुई। रेलवे को 339 मेगावाट बिजली प्रदाय की गई।

प्रदेश में कैसे हुई बिजली सप्लाई-प्रदेश में 30 नवम्बर को जब बिजली की मांग 15860 मेगावाट दर्ज हुई, उस समय बिजली की सप्लाई में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप व जल विद्युत गृहों का उत्पादन अंश 3585 मेगावाट, इंदिरा सागर-सरदार सरोवर-ओंकारेश्वर जल विद्युत परियोजना का अंश 1190 मेगावाट, सेंट्रल सेक्टर का अंश 4232 मेगावाट व आईपीपी का अंश 2564 मेगावाट रहा। अन्य स्त्रोत जिनमें नवकरणीय स्त्रोत व बैंक‍िंग भी शामिल हैं, से प्रदेश को 4288 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button