जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अधारताल में मामा ने भांजे की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्याः पन्नी चौराहे पर वारदात

Untitled 2 copy 10
घटना के बाद मौके पर पहंुचे अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा जांच पड़ताल करते हुए

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में एक मामा ने पुराने विवाद पर अपने भांजे की कुल्हाड़ी हमलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग को जांच में लिया।
अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली कि पन्नी मोहल्ला में 22 वर्षीय दुर्गेश की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहंुचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि दुर्गेश का विवाद अपने मामा अशोक कोल से चल रहा था। विवाद के चलते दोनों रात करीब 9 बजे चैराहे पर बहस हुई जिसके बाद मामा अशोक घर से कुल्हाड़ी लेकर पहंुचा और भांजे दुर्गेश पर कई वार कर दिए।घटना में भंाजा लहुलूहान हालात में नीचे गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

https://youtu.be/azQXdCEM2RYhttps://youtu.be/azQXdCEM2RY

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button