भोपाल

रिसोर्ट में युवती को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो बनाया, विरोध करने पर की मारपीट -पीडि़ता ने ऑफिस में विरोध दर्ज कराया तो नौकरी से भी निकाला

रिसोर्ट में युवती को शराब पिलाकर अश्लील वीडियो बनाया, विरोध करने पर की मारपीट
-पीडि़ता ने ऑफिस में विरोध दर्ज कराया तो नौकरी से भी निकाला
-आरोपी मैनेजर व अन्य कर्मचारियों पर केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
खजूरी सडक़ थाना क्षेत्र में स्थित नंदन रिसोर्ट में एक युवती के साथ उसकी एकेडमी के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों ने जबरन शराब पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जब पीडि़त युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर डाली। घटना के अलगे दिन युवती ने अपने ऑफिस पहुंच कर मैनेजर व अन्य लोगों की इस शर्मनाक हरकत का विरोध किया तो उसे नौकरी से भी निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में एकेडमी के मैनेजर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीआई नीरज वर्मा के मुताबिक कोलार निवासी 36 वर्षीय युवती एमपी नगर में स्थित एक एकेडमी में काम करती थी। बीती 12 जुलाई को उसकी एकेडमी के मैनेजर रोहित रघुवंशी, सिद्धार्थ ठाकुर व अन्य कर्मचारी नीतेश, संजना अग्रवाल और गुना नेमा पीडि़ता को पार्टी करने के नाम पर नंदन रिसोर्ट लेकर पहुंचे थे। जहां आरोपियों ने पहले पीडि़ता को जमकर शराब पिलाई और जब वह नशे में धुत हो गई तो आरोपियों ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी करा दी। बाद में वह किसी तरह से अपने घर पहुंची और जब वह दूसरे दिन अपने दफ्तर पहुंची। यहां पर भी उसने आरोपियों की शर्मनाक हरकत का विरोध किया तेा नाराज होकर एकेडमी मैनेेजमेंट ने उसे नौकरी से निकाल दिया। घटना से डरी-सहमति पीडि़ता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई और सोमवार को उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button