*यश भारत की खबर का असर* *जबलपुर से लेकर भोपाल कोटा रेल मंडल में मची खलबली*

*केंद्रीय रेलवे अस्पताल मैं लाखों के इंजेक्शन चोरी होने का मामला*
जबलपुर यश भारत/
केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय जबलपुर में स्टोर रूम से चोरी हुए इंजेक्शनों की खबर यश भारत में प्रमुखता से प्रकाशित होते ही जहां अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है वहीं पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर सहित भोपाल एवं कोटा रेल मंडल के चिकित्सालय में भी खबर को लेकर अफरा-तफरी माहौल निर्मित हो गया है केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय आला अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई/
उल्लेखनीय की जबलपुर के केंद्रीय रेलवे अस्पताल में 5 अगस्त के पूर्व स्टोर रूम में रखें 5:30 लाख के इंजेक्शन चोरी होने की घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की चूक से कई सवाल खड़े होने लगे इधर इस घटना की शिकायत आरपीएफ को मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जाने के बाद वह भी पूरे मामले की पड़ताल करने में लगी हुई इस संबंध में रेलवे सूत्रों ने बताया कि अभी तक जिस घटना से लोग अनभिज्ञ थे उसका यश भारत में प्रकाशन होने के बाद अस्पताल प्रबंधन भी शक्ते में आ गया और मामले की जांच तेज कर दी गई रेल अस्पताल के कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है इस संबंध में श्रमिक संगठन को इस मामले की जानकारी लगते ही उन्होंने बताया कि यदि इस तरह की घटना हुई है तो इसकी जांच होते हुए दोषियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए/







