समय पर स्टेशन पहुंच जाती 108 तो पीड़ित की बच सकती थी जान
If 108 had reached the station on time, the victim's life could have been saved

समय पर स्टेशन पहुंच जाती 108 तो पीड़ित की बच सकती थी जान
प्लेटफार्म नंबर एक की सीढ़ी पर कर रहा था उल्टियां
जबलपुर यशभारत।आज सुबह मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर बीमारी से परेशान होकर उल्टियां कर रहा था। जिसकी जानकारी रेलवे चिकित्सकों को दी गई। उक्त घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद डिप्टी एसएस 108 एंबुलेंस को फोन लगाया गया लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची जिससे पीड़ित को आरपीएफ आरक्षक की मदद से अज्ञात बीमार व्यक्ति को विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां पर उसने कुछ देर के बाद दम तोड़ दिया।

इस संबंध में रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 6:10 पर आरपीएफ आरक्षक तेज़ सिंह के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफार्म-1 के सीढ़ी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 45 वर्ष खून की उल्टियां कर रहा है। जिसके बाद तुरंत रेलवे अस्पताल को सूचित किया ,समय 06:30 पर डॉ योगिता अपने परिचारक हेमन्त के साथ मरीज को अटेंड किया एवं मरीज की हालत देखते हुए डॉ ने तुरंत जिला अस्पताल भेजने हेतु सलाह दी गई मरीज के साथ कोई भी नही होने के कारण आरपीएफ आरक्षक तेज़ सिंह के साथ भेज दिया गया मरीज को अस्पताल भेजने हेतु डिप्टी एसएस के द्वारा 108 पर लगातार कॉल किया गया परन्तु हॉट लाइन से किसी भी प्रकार का सकारात्मक सहयोग प्राप्त नही हुआ , सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने पर भी उनकी तरफ से देरी की जा रही थी एवं अन्ततः 108 सेवा द्वारा एम्बुलेंस नही भेजी गई
समय 06:40 पर रेलवे की ही एम्बुलेंस से रेलवे हेमन्त एवं आरपीएफ आरक्षक के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।समय 06:53 पे हेमन्त के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मरीज ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी जीआरपी को मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।







