जबलपुरमध्य प्रदेश

आईएएस के बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश,घंटाघर में किया प्रदर्शन

एफआईआर न होने पर आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर,यशभारत। आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। आईएएस के द्वारा ब्राम्हण बेटियों के लिये की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज ने घंटाघर में जमकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगो ने ऐसे आईएएस पर एफआईआर करने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौपा।

ब्राह्मण समाज का कहना है कि आरक्षण संवेधानिक दृष्टि से दिया गया है न कि किसी की बदौलत उसे आम किया गया है। मौजूदा बयान से जाहिर हो रहा है कि मनमाने ढंग से तोड़मरोड़ कर आईएएस बयान दे रहे हैं, जिससे संपूर्ण देश में ब्राह्मण सभा में रोष है।

ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि यदि आईएएस पर एफआईआर नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। घंटाघर में एकत्र हुए समाज के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने दो टूक कहा है कि वे अपनी बहन-बेटियों की बेइज्जति बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button