भोपाल

आईएएस नियाज खान का राजनीतिक दलों पर हमला

आईएएस नियाज खान का राजनीतिक दलों पर हमला

भोपाल। एक बार फिर आईएएस अफसर और उपन्यासकार नियाज खान ने मुसलमानों से धर्म निरपेक्षता के नाम पर वोट लेने वाले राजनीतिक दलों और संस्थाओं पर जुबानी हमला बोला है। खान ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि अब समय आ गया है कि ऐसे नेताओं और पार्टियों को वोट देने के पहले गंभीरता से सोचा जाए, क्योंकि ये छद्म धर्म निरपेक्ष राजनीतिक दल और नेता की कैटेगरी में शामिल हैं। सोमवार को एक्स पर किए ट्वीट में सीनियर आईएएस खान ने लिखा है कि धर्म निरपेक्षता शब्द ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। छद्म धर्म निरपेक्ष नेताओं ने मुसलमानों से वोट तो लिए, लेकिन सत्ता अपने रिश्तेदारों को दे दी। मुसलमानों को तबला पीटकर उनका स्वागत करने के लिए छोड़ दिया गया है। इसलिए अब समय आ गया है कि ऐसे नेताओं और पार्टियों को वोट देने से पहले गंभीरता से सोचा जाए। खान का यह ट्वीट टीएमसी, कांग्रेस, सपा, राजद पर हमला माना जा रहा है। इसी तरह से खान ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि मुझे इंसानों में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि वे अंधाधुंध जलवायु का विनाश कर रहे हैं। लालची इंसान कांक्रीट की संरचनाएं चाहते हैं, जो प्रकृति के लिए हानिकारक हैं। मुझे जंगलों, पेड़ों, हरे-भरे पहाड़ों, नदियों और नालों में गहरी दिलचस्पी है। प्रकृति एक जीवित प्राणी है। यह न्याय सुनिश्चित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button