जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा की हरियाणा जीत में राम रहीम का कितना असर? डेरा सच्चा सौदा ने चलाया था ‘अभियान’

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक भाजपा बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। भगवा दल राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 25 पर जीत चुकी है और 25 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आ चुकी हैं और पार्टी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से भाजपा हरियाणा में चुनावी हैट्रिक लगाती दिख रही है। लेकिन, इस बीच एक सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा की इस जीत में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह की कितनी भूमिका रही।
सत्संग में दिया गया भाजपा के लिए संदेश

राम रहीम को मतदान से ठीक पहले पैरोल मिली थी। ध्यान रहे कि उसकी हरियाणा और पंजाब में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उसके जेल से बाहर आने के साथ ही अटकलें लगने लगी थीं कि वह विधानसभा चुनाव पर असर डाल सकता है। राज्य के 6 जिलों में उसके समर्थकों की संख्या अच्छी-खासी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मतदान से कुछ दिन पहले ही डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में सत्संग हुआ था जिसमें अनुयायियों को भाजपा के पक्ष में वोट करने का संदेश दिया गया था। लेकिन, यह संदेश खुले तौर पर नहीं दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेरा के अधिकारी सभा में शामिल लोगों के पास गए और उनसे यह बात कही।
भाजपा को पहले भी सपोर्ट कर चुका डेरा

उल्लेखनीय है राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा बीते समय में भी विभिन्न राजनीतिक दलों को सपोर्ट करता रहा है। खास तौर पर भाजपा के लिए उसका रुख हमेशा समर्थन वाला देखने को मिला है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने खुले तौर पर भाजपा का सपोर्ट किया था। साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी इसने भाजपा के लिए कैंपेनिंग की थी। साल 2015 में ही बिहार में भी विधानसभा चुनाव हुए ते और इसमें भी इसने भाजपा के सपोर्ट में कैंपेन चलाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार चुनाव में डेरा के लगभग 3000 से ज्यादा समर्थकों ने भाजपा के लिए बिहार में प्रचार अभियान चलाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu