देश

आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा,3 की मौत,15 घायल

दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी

कानपुर,एजेंसी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार सुबह-सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि, 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। 15 गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। हादसा अरौल थाना क्षेत्र में हुआ।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायलों को तुरंत एंबुलेंस से कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल भेजा गया।

हादसे में 3 की मौत कई घायल

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दिनेश त्रिपाठी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस वजह से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, डबल टेकर बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। ड्राइवर बस तेज रफ्तार से चला रहा था। सुबह तड़के करीब 4 बजे हल्की धुंध थी, जिस वजह से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। एक्सप्रेसवे के टोल कर्मियों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचित किया। मरने वालों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button