गीत संगीत की महफिल में जमा होली का रंग
कार्यक्रम के दौरान यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला और एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा द्वारा यारा तेरी यारी गाने पर शानदार प्रस्तुति दी।

गीत संगीत की महफिल में जमा होली का रंग
जबलपुर, यश भारत। सोमवार को गोल बाजार स्थित दत्त मंदिर में भारतीय म्यूजिकल ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
जहां पर रंगारंग गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर पुलिस में नगर सैनिक मंजू चौधरी के द्वारा किया गया जिसमें पता और मुख्य अतिथि यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला और एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा मौजूद रहे जहां शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
जोड़ी ने जमाया रंग
कार्यक्रम के दौरान यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला और एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा द्वारा यारा तेरी यारी गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। एक ओर जहां सूर्यकांत शर्मा अपनी विशेष गायन शैली और प्रस्तुतिकरण के लिए जाने जाते हैं वही कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान बना चुके आशीष शुक्ला की भी एक नई प्रतिभा सामने आई। जहां उन्होंने सूर्यकांत शुक्ला के साथ मिलकर जमकर माहौल बनाया और श्रोता झूमते नजर आए।