इंदौरकटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना को नई दिशा देते हैं: शुक्ल, एआई तकनीक आधारित डेंटल एंड ओरल हेल्थ जागरुकता कैंपेन – मप्र डेंटल सर्जन एसोसिएशन द्वारा एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित

भोपाल यशभारत। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना को नई दिशा देते हैं। सरकार इस दिशा में और अधिक व्यापक पहल करने के लिए प्रतिबद्ध है। दांत की समस्या शहरी व ग्रामीण क्षेत्र दोनों में बढ़ती जा रही हैं जिससे लोगों को जागरूक करना जरूरी है। यहां तक की हृदय तथा महिलाओं में गर्भपात तक होने का एक कारण मुख संबंधी बीमारी हो सकती हैं। यह बात मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में मप्र डेंटल सर्जन एसोसिएशन द्वारा आयोजित जागरुकता केंपेन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कैंपेन में नि:शुल्क मुख एवं दंत जांच शिविर, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, जनजागरूकता रैली, विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए।कार्यक्रम में यशभारत के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। श्री शुक्ला ने कहा कि शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समाज में जनस्वास्थ्य चेतना को नई दिशा प्रदान करते हैं। राज्य सरकार दंत स्वास्थ्य और मुखरोगों की रोकथाम हेतु व्यापक प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दाँतों से जुड़ी बीमारियाँ अब केवल सौंदर्य या दर्द तक सीमित नहीं हैं, ये समस्याएं अन्य रोगों और अंगों को प्रभावित करने का कारक बन सकती हैं। दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है: चंद्रेश शुक्ल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ल ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन में दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाना है। ओरल कैंसर की रोकथाम एवं प्रारंभिक पहचान के महत्व को रेखांकित करना रहा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष जागरूकता के अनेक कार्यक्रम जैसे महिला जागरूकता, स्कूल ओरल स्क्रीनिंग तथा डेंटल कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवा के संयोजन पर दिया बल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रेरक सामाजिक एवं वैदिक चेतना के अग्रदूत महर्षि समूह के अध्यक्ष – गिरीश वर्मा ने नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के साथ स्वास्थ्य सेवा के संयोजन पर बल दिया। जागरूकता के वीडियो बनाने में एसोसिएशन की सहायता कर रहे सुरेश कुमार ने समाज में सेवा और जागरूकता अभियानों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा चिकित्सा सेवाओं में समर्पण के भाव को आवश्यक बताया। वरिष्ठ शिक्षाविद एवं उद्यमी एलएन समूह के सचिव अनुपम चौकस ने चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और सामाजिक सहभागिता की महत्ता पर वचार रखे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे ने मौखिक कैंसर की कानूनी जागरूकता, तंबाकू नियंत्रण अधिनियम एवं उससे संबंधित सामाजिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौकसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आमजन तक चिकित्सा सुविधाएं सरल रूप से कैसे पहुंचे इस पर विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान विशेष रुप से एलएन विवि के अजय चौकसे प्रमुख रुप से मौजूद थे। – विशिष्ट अतिथियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में भोपाल के सभी छह डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव त्यागी, डॉ संगीता पिटले, डॉ परिमल कुलकर्णी, डॉ गुरुदत्त नायक, डॉ जीएस चंटू, डॉ प्रशांत पिल्ले, एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे। डॉ देवाश्री शुक्ला तथा डॉ बबीता निरंजन द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों, आयोजकों, डॉक्टरों, स्वयंसेवकों और जनसामान्य का आभार माना।

07 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button