भोपालमध्य प्रदेश

लव जिहाद के आरोपी का साथ देने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

लव जिहाद के आरोपी का साथ देने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोहेफिजा थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को पुलिस विभाग की गोपनीय जानकारी लीक करने और अपराधियों की मदद करने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3, अभिनव चौकसे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रधान आरक्षक का आचरण पूरी तरह से विभाग की मर्यादा के विपरीत पाया गया है।
​होटल में आरोपी के साथ लंच और मुखबिरी का आरोप
​आधिकारिक आदेश के मुताबिक, थाना प्रभारी कोहेफिजा की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि कार्यवाहक प्र.आर. 413 ज्ञानेंद्र द्विवेदी थाने की गोपनीय जानकारियां क्षेत्र के बदमाशों को दे रहे थे। सबसे गंभीर तथ्य यह सामने आया कि वे लव जिहाद के सहयोगी आरोपी और 360 जिम के संचालक ‘माज’ के साथ होटल में लंच करते हुए पाए गए। प्रधान आरक्षक की इस हरकत के कारण आरोपी माज की गिरफ्तारी में लगातार व्यवधान पैदा हो रहा था।
​मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी, 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
​डीसीपी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि​प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। सहायक पुलिस आयुक्त, शाहजहानाबाद को इस पूरे प्रकरण की विस्तृत प्राथमिक जांच 07 दिवस के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button