जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पत्नी को जिंदा जलाया फिर खुद को भी लगा ली आग, दोनों की मौत

भोपाल, यशभारत। ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने ससुराल जाने से पत्नी के मना करने पर उसे जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। वह अपने साले को भी जिंदा जलाकर हत्या करना चाहता था। पुलिस ने दोनों की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय दीपक मेहरा पिता रामप्रसाद अरवलिया गांव के पास रहता था। पास में ही उसकी ससुराल थी। पत्नी राधा से आए दिन होने वाले विवाद के कारण परिवार में तनाव रहता था। कुछ दिनों पहले पत्नी राधिका मेहरा 15 साल के बेटे और 12 साल की बेटी के साथ अपने मायके चली गई थी। पत्नी पति पर शराब पीकर आने से मना करती थी और पति पत्नी पर शक करता था। राधिका बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शराब छोडऩे के लिए कहता तो दोनों में मारपीट हो जाती। 8 जून को दीपक मेहरा पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा था। रात में ससुराल में ही रुका था, लेकिन पत्नी उसके साथ ससुराल आने को तैयार नहीं थी। 9 जून को जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी दीपक ने पत्नी और साले पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पेट्रोल की महक से साले की तुरंत नींद खुल गई, जिसकी वजह से वह बहुत कम जल पाया और राधिका की साड़ी में आग तेजी से लगी, इस कारण वह गंभीर रूप से जल गई थी। पत्नी को जलता देख दीपक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। साले ने शोर मचाया तो घर के बाकी लोग लगे और राधिका को बचाने का प्रयास किया। इस बीच राधिका गंभीर रूप से झुलस गई और दीपक भी पूरी तरह से झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान पहले पत्नी और फिर पति की भी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button