महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जबलपुर के वकीलों का सूमह एकजुट
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

महिला अधिवक्ता की हत्या के दोषियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग
उत्तरप्रदेश में न्यायालय परिसर से महिला अधिवक्ता के अपहरण के बाद की गई हत्या का मामला
जबलपुर,यशभारत। उत्तरप्रदेश के कासगंज में न्यायालय परिसर के गेट से महिला अधिवक्ता के अपहरण के बाद की गई उनकी हत्या की घटना का तीखा विरोध जबलपुर में शुरू हो गया है। इसी को लेकर जबलपुर में अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया है। सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का समूह कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां राष्ट्रपति महोदय के नाम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि पूरे भारत में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागूू किया जाए और साथ ही यूपी में महिला अधिवक्ता की हत्या के दोषियों के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। वकीलों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी ज्ञापन के जरिए मांग की है कि प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।







