जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राज्यपाल और सीएम ने प्रदान की डिग्रियां स्वर्ण पदक पाकर छात्रों के चेहरे खिले       

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।             

राज्यपाल और सीएम ने प्रदान की डिग्रियां स्वर्ण पदक पाकर छात्रों के चेहरे खिले       

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।             

भोपाल, यशभरत। राज्यपाल व कुलाधिपति  मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के दीक्षांत समारोह का कुशाभाउ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जन गण मन के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। राज्यपाल व कुलाधिपति  मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की शोभा यात्रा ने मंत्रोच्चारण के बीच सभागार में प्रवेश किया।  दीक्षांत समारोह के अवसर पर प्रकाशित विश्वविद्यालय की  स्मारिक का विमोचन किया गया।  राज्यपाल व कुलाधिपति पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  विद्यार्थियों को पीएचडी, डी. लिट., डी.एससी. उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में स्वर्ण पदक के पात्र विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान करने के संबंध में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों द्वारा घोषणा की गई। कुलगुरु प्रोफेसर जैन ने विद्यार्थियों को हितोपदेश से संबोधित किया तथा उपनिषद से ली गई पंक्तियों के आधार पर शपथ दिलाई।  76 छात्रों को मिली पीएचडी डिग्री समारोह में विश्वविद्यालय परिसर के अलावा संबद्ध कॉलेजों के ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और शोध स्तर तक के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गईं। इस दौरान 76 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री और विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।  इनमें से 21 मेडल मेरिट के आधार पर दिए गए हैं, जबकि 5 गोल्ड मेडल प्रायोजित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button