शारदीय नवरात्रि में मैहर जाने वालों के खुशखबरी
नवरात्र में मैहर स्टेशन पर 15 ट्रेनों का बढा ठहराव

जबलपुर, यशभारत।रेलवे ने नवरात्र के अवसर पर मैहर स्टेशन पर 15 ट्रेनों का 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। इसमें लोकमान्य तिलक, चेन्नई, वलसाड और अन्य ट्रेनों का शामिल है।
ट्रेन नंबर 11055-56 लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर सप्ताह में चार दिन, 11059-60 लोकमान्य तिलक ट. छपरा सप्ताह में तीन दिन, 12669-70 चेन्नई छपरा सप्ताह में दो दिन, 19051-52 वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक, 11045-46 कोल्हापुर-धनबाद साप्ताहिक, 15268-67 लोकमान्य तिलक ट. रक्सौल साप्ताहिक, 18201-02 दुर्ग नौतनवा सप्ताह में दो दिन और 11037-38 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव होगा। इसके अलावा 17610-09 पटना साप्ताहिक, 22103-04 लोकमान्य तिलक ट. अयोध्या कैंट साप्ताहिक, 18610-09 लोकमान्य तिलक ट. रांची साप्ताहिक, 22971-72 बांद्रा ट.-पटना साप्ताहिक, 22131-32 पुणे-बनारस साप्ताहिक, 15647-48 लोकमान्य तिलक ट.-गुवाहाटी साप्त 19045-46 सूरत छपरा सप्ताह में पांच दिन मैहर स्टेशन पर रुकेगी।







