जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर में सोने के दामः सोने की चमक के साथ बढ़ रहे रेट, 88900 रूपए पहंुचा सोना

जबलपुर, यशभारत। कहावत है सोने की चमक कभी फीकी नहीं होती है भले ही उसके दाम आसमान पर हो। जबलपुर सहित पूरे देश में सोने दाम लगातार बढ़ रहे हैं, रोजाना सोने के दाम पर बढ़ोत्तरी हो रही है। जबलपुर सराफा बाजार में शनिवार को सोना 88900 रूपए बिका जबकि चांदी में थोड़ी स्थिरता नजर आई। शुक्रवार चांदी 1 लाख 200 रूपए बिकी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वैवाहिक सीजन होने के कारण सोना-चांदी के दाम लगातर बढ़ेंगे।