जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सोने की गिरावट, धनतेरस से अब तक करीब ₹7600 सस्ता;

अब इतनी है कीमत

Table of Contents

सोने की गिरावट, धनतेरस से अब तक करीब ₹7600 सस्ता;

अब इतनी है कीमत

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 123270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 113140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। डॉलर में मजबूती, US-चीन के बीच ट्रेड पर टेंशन में राहत की उम्मीद, फेडरल रिजर्व के फैसले को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख और प्रॉफिट बुकिंग से कीमतें नीचे आई हैं

 

Gold Price Today: नहीं थम रही सोने की गिरावट, धनतेरस से अब तक करीब ₹7600 सस्ता; अब इतनी है कीमत

देश में सोना लगातार फिसल रहा है। 18 अक्टूबर को धनतेरस से इसमें आ रही गिरावट अभी भी जारी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड लुढ़ककर 123420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। देश के अन्य शहरों में भी कीमतें टूटी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में गिरावट है। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार की उम्मीदें, ब्याज दर को लेकर फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर, प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर की मजबूती हैं। देश के 10 बड़े शहरों में 28 अक्टूबर को सुबह सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं…वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली113140123420
मुंबई112990123270
अहमदाबाद113040123320
चेन्नई112990123270
कोलकाता112990123270
हैदराबाद112990123270
जयपुर113140123420
भोपाल113040123320
लखनऊ113140123420
चंडीगढ़113140123420

 

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट है। 28 अक्टूबर को यह 154900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.60 डॉलर प्रति औंस रह गया है। निवेशक लगातार मुनाफावसूली कर रहे हैं। रविवार को, अमेरिका और चीन के शीर्ष आर्थिक अधिकारियों ने एक संभावित व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई। इस समझौते पर इस सप्ताह के अंत में दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के बीच मीटिंग के दौरान चर्चा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button