जबलपुरमध्य प्रदेश

ग्लोबल हॉस्पिटल के स्टाफ ने किया रक्तदान

जबलपुर, यशभारत। संस्कारधानी के चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे ग्लोबल हॉस्पिटल में गुरुवार को डॉ शब्बीर हुसैन के नेतृत्व में अस्पताल स्टाफ ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें स्टाफ कर्मचारियों ने ही करीब एक दर्जन यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस दौरान डॉ शब्बीर हुसैन ने बताया कि रक्तदान एक प्रकार से अंगदान के समान ही है, जिसके जरिए रक्त के जरूरतमंद मरीजों की जरूरत तो पूरी होती ही है, अनेक मर्तबा मरीजों की जान बचाने में भी यह रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस शिविर के माध्यम से संस्था ने शहरवासियों को नियमित रूप से रक्तदान जैसा महादान करने की प्रेरणा दी है।

Related Articles

Back to top button