देश

करंट लगने से बालिका की मौत   – खेलते समय पकड़ लिया था कूलर..

करंट लगने से बालिका की मौत
– खेलते समय पकड़ लिया था कूलर
– शाहजहानाबाद इलाके में रविवार को हुई घटना
भोपाल यशभारत । शाहजनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। दो साल की बालिका ने खेलते-खेलते कूलर पकड़ लिया था जिसके कारण उसे करंट लग गया था। करंट लगने के बाद वह बेहोश हो गई थी। परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गयाञ पुलिस के मुताबिक वाजपेयी नगर निवासी हामिद नगर निगम कर्मचारी है। वह सुबह ड्यूटी गए हुए थे। घर पर पत्नी व दो साल की मासूम बालिका उजरा थी। पत्नी घर के काम में व्यस्त थी जबकि बेटी खेल रही थी। इसी दौरान उजरा ने कूलर को पकड़ लिया। कूलर पकड़ते ही उसे करंट लग गया। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। पत्नी ने तुरंत फोन कर पति हामिद को जानकारी दी। बालिका को अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button