भोपालमध्य प्रदेश

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी, मंदसौर के दो खाता सप्लायर गिरफ्तार

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी, मंदसौर के दो खाता सप्लायर गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के मिसरोद निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ठगी के नेटवर्क को अपने बैंक खाते मुहैया कराते थे। पुलिस ने इन्हें मंदसौर के भावगढ़ इलाके से दबोचा है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी सुनील वर्मा (नाम परिवर्तित) को जालसाजों ने ‘M-Stock’ एप्लीकेशन के जरिए निवेश करने पर कई गुना रिटर्न का झांसा दिया था। लुभावनी बातों में आकर फरियादी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 9,91,900 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में जमा कर दिए। जब मुनाफा मिलना तो दूर, मूल राशि भी वापस नहीं मिली, तब फरियादी को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम कोहेफिजा में आवेदन दिया।

जांच में पता चला कि पकड़े गए आरोपी गुलशेर खान (27) और रजनीश बारेठ (19) भोले-भाले और जरूरतमंद लोगों को नौकरी या बिजनेस का लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में ये खाते मुख्य ठगों (फ्रॉडस्टर्स) को बेच दिए जाते थे। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल और 2 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

​गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी
​डीसीपी (अपराध) अखिल पटेल ने बताया कि तकनीकी एनालिसिस के आधार पर टीम मंदसौर भेजी गई थी। पकड़े गए आरोपियों में से गुलशेर खान पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य मास्टमाइंड की तलाश कर रही है जो इन खातों का संचालन कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button