इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़ा है मामला

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को आज आर्म्स एक्ट के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व विधायक को 36 साल पुराने मामले में दोषी करार दिया था. इसके साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है.
साल 1987 में गाजीपुर में दोनाली बंदूक का लाइसेंस लेने में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर कर लाइसेंस जारी हुआ था. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था.

Related Articles

Back to top button