हालत गंभीरपुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी है। गोली लगने से घायल हुए अमर सिंह चहल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया है. वे पटियाला स्थित अपने घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले, जहां उन्होंने खुद को गोली मार ली. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड से हुई भारी आर्थिक हानि और परेशानी का जिक्र है.