जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सत्ता पक्ष पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोप नीट से लेकर एवं EVM तक के उठा मामले

 

 

जबलपुर यश भारत। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का मंगलवार को जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात की। चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह नीट मामले को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही साथ परीक्षा रद्द न किए जाने को लेकर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में गरीबों के मकान हटाकर बड़े व्यवसाईयों और उद्योगपतियों को जमीन दिए जाने का मामला भी उठाया और भगवान के नाम पर राजनीति का आरोप लगाया । इसके अलावा उन्होंने जबलपुर जिले में शुरू हुई मूंग खरीदी में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई । एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में हो रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर कहां की यह सिर्फ अधिकारियों के नेटवर्किंग के लिए हो रही है इसके अलावा उन्होंने वृक्षारोपण के कार्यक्रम को भी सिर्फ रिकॉर्ड बनाने वाला कार्यक्रम बताया इससे उन्होंने कोई भी परिवर्तन होने से इनकार कर दिया और सिर्फ पैसों का दुरुपयोग करार दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व विधायक तरुण भनोट विनय सक्सेना कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष निलेश जैन सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को आईना दिखा गए दिग्गी राजा

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने बड़ी उम्मीद के साथ दिग्गी राजा को बुलाया तो था आंदोलन की धार तेज करने लेकिन यहां तो दिग्गी राजा उल्टा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन को ही आइना दिखा गए। मामला है सिविक सेंटर में चल रहे यूथ कांग्रेस के आंदोलन का जहां यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यतेंद्र यादव नर्सिंग घोटाला और नीड पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जहां दिग्विजय सिंह आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे और कुछ ऐसा कह गए कि कांग्रेस के नेता बगले झांकने लगे।
दिग्विजय सिंह ने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को समझाइस देते हुए कहा कि आंदोलन सिर्फ आंदोलन के लिए नहीं होता उसके लिए संगठन का भी होना जरूरी है यहां आप आंदोलन जिनके लिए कर रहे हैं वह कोई भी नहीं है ।पहले अपना संगठन मजबूत करो उसके बाद आंदोलन करो।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में नीट व नर्सिंग घोटाले को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में जबलपुर में भी आंदोलन किया जा रहा है । लेकिन यहां कांग्रेस के कार्यकर्ता तो बड़ी संख्या में मौजूद है। लेकिन जिन छात्र-छात्राओं के लिए यह आंदोलन हो रहा है वह कहीं भी नजर नहीं आए जिसको लेकर दिग्विजय सिंह ने यूथ कांग्रेस पर जमकर तंज कसा और संगठन को मजबूत करने की समझाइस दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button