जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

श्रीलंका में टीम INDIA पर बरसाए गए फूल, होटल में लड़कियों ने किया स्वागत  

नई दिल्ली, एजेंसी। आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम पहली बार फुल स्ट्रेंथ के साथ किसी विदेशी दौरे पर पहुंची है. जिम्बाब्वे पर टीम इंडिया के नए चेहरों को मौका दिया गया था. अब सूर्यकुमार की कप्तानी में पूरे दमखम के साथ नए कोच गौतम गंभीर के साथ भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. कोलंबो पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम का होटल में जोरदार स्वागत हुआ. बीसीसीआई ने इसका वीडियो तमाम फैंस से लिए साझा किया है. भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंच चुकी है.

 

पल्लेकल में टी20 मुकाबले खेले जाएंगे जबकि कोलंबो में वनडे सीरीज खेला जाना है. भारतीय टीम ने मुंबई से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए सोमवार 22 जुलाई को उड़ा भरी. एयरपोर्ट पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ महिला स्टाफ फोटो खिंचवाती नजर आई. फ्लाइट और फिर टीम बस में सभी खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए. कोलंबो में पहुंचने के बाद जब टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल पहुंचे तो उनके उपर फूलों की वर्षा की गई. गेट पर महिला स्टाफ हाथों में कमल लेकर सभी खिलाडिय़ों का स्वागत करती नजर आई.

 

भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज

27 जुलाई, पहला टी20, शाम 7 बजे

28 जुलाई, दूसरी टी20, शाम 7 बजे

&0 जुलाई, तीसरा टी20, शाम 7 बजे

 

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज

2 अगस्त, पहला वनडे, दोपहर 2.&0 बजे

4 अगस्त, दूसरा वनडे, दोपहर 2.&0 बजे

7 अगस्त, तीसरा वनडे, दोपहर 2.&0 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button