चाकू लहराते पांच युवक माढ़ोताल पुलिस की गिरफ्त में, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस की सख्ती

जबलपुर। माढोताल थाना पुलिस ने क्षेत्र में वारदात की नीयत से घूम रहे आधा दर्जन युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी युवकों के पास हथियार रखने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई- दिनांक 1 अगस्त 2025 को माढोताल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक चाकू लेकर संदिग्ध स्थिति में घूम रहे हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने एक टीम गठित कर संदिग्ध युवकों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की। मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार पुलिस ने घेराबंदी कर पांच युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान सभी के पास से एक-एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नामः 1. आजाद नट, निवासी नट बस्ती सूरतलाई, 2. वराज नट निवासी सूरतलाई बिलखिरवा, 3. श्याम नट निवासी सूरतलाई बिलखिरवा, 4. उत्तम सिंह नट निवासी ग्राम बिलखिरवा सूरतलाई, 5. हीरा नट निवासी बिलखिरवा नट बस्ती सूरतलाई, सभी आरोपी माढोताल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के साथ सउनि तीरथ बागरी, बेनीराम, एएसआई सचान, प्रधान आरक्षक मुनीम मस्कुले, लालजी यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।







