भोपालमध्य प्रदेश

 भोपाल पुलिस की कार्रवाई से भड़के पटाखा व्यापारी, थाने का घेराव कर किया हंगामा

 भोपाल पुलिस की कार्रवाई से भड़के पटाखा व्यापारी, थाने का घेराव कर किया हंगामा
भोपाल, यशभारत। राजधानी के  गौतम नगर थाना क्षेत्र में पटाखा व्यापारियों ने रविवार को थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने और मनमानी कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है।

​जानकारी के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन प्रशासन द्वारा सड़क किनारे लगाई गई दुकानों पर की गई कार्रवाई के बाद शुरू हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा नियमों और यातायात व्यवस्था का हवाला देते हुए सड़क किनारे से दुकानें हटाने की कार्रवाई की थी। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज व्यापारी तुरंत सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और उन्होंने गौतम नगर थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान व्यापारियों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस और नोंकझोंक हुई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

​व्यापारियों का कहना है कि पर्वों के समय जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है और कार्रवाई के नाम पर उनका व्यापार चौपट किया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कार्रवाई नियमों के तहत ही की गई है, क्योंकि सड़क किनारे दुकानें लगाने से यातायात बाधित हो रहा था और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हो रहा था।
​दोनों पक्षों के बीच जारी बहस के बाद, पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उन्हें उचित स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button