मुख्य बाजार क्षेत्र मे लगी आग पर पाया गया काबू, करमचंद चौक पर टली बड़ी घटना फायर ब्रिगेड ने दिखाई तत्परता, फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

जबलपुर,यश भारत।करमचंद चौक से तुलाराम चौक के बीच गुजराती नमकीन की दुकान के सामने बहुमंजिला कमर्शियल इमारत में रविवार की दोपहर 1:00 अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसके चलते क्षेत्र में अपराध अफरातफरी माहौल निर्मित हो गया आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची लेकिन बहु मंजिला इमारत और आग का बड़ा स्वरूप होने के चलते फायर ब्रिगेड द्वारा टैंकर विभाग से भी मदद मांगी गई और इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ऐतिहातन बुला ली गई थी। फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर सबसे पहले ऊपर की मंजिल पर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उसके बाद आप पर काबू पाने के लिए प्रयास किया गया जिसमें लगभग एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का उपयोग किया गया गनीमत या रही कि आपको समय रहते काबू कर लिया गया नहीं तो बाजार क्षेत्र में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी







